लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन में शुरू हुआ नगर परिषद के द्वारा सड़कों का सुधार

Ankita | 17 नवंबर 2023 at 5:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

इतने दिनों तक बंद रहेगा यह मार्ग…..

HNN/ नाहन

नाहन शहर की सड़कों की रिपेयर का कार्य शुरू हो चुका है। शुक्रवार को नाहन के चौगान मैदान से उपायुक्त कार्यालय की ओर गुरुद्वारा व पुलिस लाइन से होते हुए जाने वाले मार्ग का पेचवर्क कार्य शुरू किया गया। भले ही नगर परिषद के मुताबिक 16 से 18 नवंबर तक दिल्ली गेट से गुरुद्वारा साहिब पुलिस लाइन व महिमा पुस्तकालय तक के मार्ग को वाहनों के लिए रिपेयर के चलते बंद रखा गया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

परंतु शुक्रवार को मार्ग की रिपेयर के दौरान भी वाहनों की आवाजाही लगातार इस सड़क पर चलती रही जिससे रिपेयर के कार्य में लगे श्रमिकों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालत यह रही की दिनभर वाहनों की आवाजाही भी इस मार्ग पर चलती रही तथा रिपेयर का कार्य भी चला रहा।

नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि 16 से 18 नवंबर तक दिल्ली गेट से गुरुद्वारा साहिब महिमा पुस्तकालय तक के मार्ग की रिपेयर का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान तमाम वाहन चालकों से इस मार्ग का इस्तेमाल न करने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि रिपेयर के कार्य के दौरान वाहन चालकों को नगर परिषद व लोक निर्माण विभाग को सहयोग करना होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]