Loading...

नाहन में श्री रेणुका जी के 28 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत

PARUL • 19 May 2024 • 1 Min Read

HNN/नाहन

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में 28 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान नीतीश (28) निवासी गांव बडोन श्री रेणुका जी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीतीश अपने किसी दोस्त के पास नाहन रहने आया था। इसी दौरान रविवार सुबह अचानक ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसका दोस्त उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गया, लेकिन अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदि भी था।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पुहंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद होगा।