नाहन में श्री साईं अस्पताल के पास नाले में गिरा व्यक्ति, मौत
सोलन में 72 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, घर पर मिला शव
HNN/नाहन
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में श्री साईं अस्पताल के पास एक हादसा पेश आया है। जहां एक व्यक्ति की नाले में गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान जिम्मी (31) पुत्र ज्ञानी निवासी बिलासपुर हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिम्मी काफी समय से कालाअंब सड़क मार्ग पर सलानी पुल से पहले स्थित पुल के साथ बनी झोपड़ी में रहता था। इस दौरान वह साईं अस्पताल के पास बस का इंतजार कर रहा था कि अचानक ही सड़क से नीचे नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई।
जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना कच्चा टैंक पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जिम्मी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि एएसपी सोमदत्त शर्मा द्वारा की गई है।