Loading...

नाहन में हिमाचल कांग्रेस सेवादल, जन सेवा विभाग की बैठक हुई आयोजित

Ankita • 16 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल, जन सेवा विभाग (स्वास्थ्य सेवा समिति) की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य सेवा समिति कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश सचिव अलका शर्मा द्वारा की गई।

इस मौके पर महिला विंग की जिला अध्यक्ष सुनीता भी विशेष रूप से मौजूद रही। इस बैठक के दौरान स्वास्थ्य सेवा समिति कांग्रेस सेवा दल प्रदेश सचिव अलका शर्मा ने आने वाले लोकसभा चुनावों की कार्यकारिणी के बारे में जागरूक किया।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष चेतन कश्यप, ब्लॉक सचिव अभिषेक, कपोटा ब्लॉक से ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार, ब्लॉक सचिव बाबू राम, संयोजक धनवीर, रतन सिंह, नाहन से अनीता, प्रवीण, शरीफा, दिव्यांशी शर्मा, वर्षिता, मोनू शर्मा, रोहित शर्मा, दिलशाना, राधा और दीप्ति उपस्थित रहे।