लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन में 3.11 ग्राम हेरोइन के साथ 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार

PRIYANKA THAKUR | 6 जून 2022 at 8:30 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN /नाहन

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत जिला पुलिस की एसआईयू टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने नाहन में एक युवक के कब्जे से हेरोइन बरामद की।

युवक हरिपुर मोहल्ला का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम नाहन में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक युवक हेरोइन की सप्लाई करता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूचना के आधार पर पुलिस ने युवक को 3.11 ग्राम हीरोइन के साथ पकड़ लिया। उक्त युवक के विरुद्ध पुलिस थाना नाहन में धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जमवाल ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]