लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन में 70वां अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह हुआ आयोजित

PARUL | 18 नवंबर 2023 at 11:13 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/नाहन

अखिल भारतीय 70वें सहकारी सप्ताह के अवसर पर जिला स्तरीय सहकारी दिवस का आयोजन हि.प्र. राज्य सहकारी बैंक सिरमौर के मुख्यालय परिसर नाहन में आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सिरमौर के निदेशक भारत भूषण मोहिल ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दि बर्मा ग्राम सेवा सहकारी सभा सीमित बर्मा पापड़ी के स्कूल के बच्चों ने सहकारी गान से की, तत्पश्चात स्वच्छता कार्यक्रम पर विशेष नाटक प्रस्तुत किया गया। सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं नाहन भास्कर कालिया ने इस अवसर पर सहकारी बंधुओं को संबोधित करते हुए सहकार से समृद्धि कार्यक्रम पर जोर दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिला अंकेक्षण अधिकारी राखी कुमारी व जिला निरीक्षक सहकारी सभाएं दिनेश कुमार ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में जिला में सहकारिता के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहकारी सभाओं को द्वारा अपाने उत्पादित कृषि उत्पादों की प्रर्शनी भी लगाई गई।

समारोह में जिला सिरमौर की विभिन्न सहकारी सभाओं के कर्मचारियों व प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने शिरकत की। जिला सिरमौर सहकारी सभाएं नाहन से सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से आए विभागाध्यक्ष व कर्मचारियों ने भी शिरकत की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]