Loading...

नाहन मेडिकल काॅलेज के समीप गिरा पेड़ बना पहेली, बाल-बाल बची गाड़ी

WebDesk(H) • 8 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में स्थित मेडिकल कॉलेज के समीप सड़क पर अचानक एक हरा-भरा पेड़ गिरने की खबर सामने आई है। इस पेड़ के गिरने से यहां खड़ी एक बाइक इसकी चपेट में आ गई और गाड़ी बाल-बाल बच गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में सड़क पर चल रहे लोगों को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा। आमतौर पर इस मार्ग से मेडिकल कॉलेज आने जाने वाले लोग गुजरते रहते हैं।

हैरानी इस बात की है कि यह हरा भरा पेड़ सड़क पर गिर कहाँ से, क्योंकि पेड़ गिरने के बाद आस पास कोई ठूंठ भी नजर नहीं आया जिससे पेड़ गिरने के कारण का पता लगाया जा सके। हालाँकि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य भी पिछले 8 महीनों से बंद पड़ा है इसलिए पेड़ को काटने का सवाल भी नहीं उठता। बताया जा रहा है कि पेड़ पर एक रबड़ की ट्यूब बंधी थी जो लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर रही है।

पेड़ गिरने की जानकारी मिलने पर नगर परिषद के वन रक्षक मौके पर पहुंचे और सड़क पर से टहनियाँ हटाने का काम शुरू किया। वे भी पेड़ गिरने के कारणों का पता लगाने के लिए जद्दोजहद करते दिखे।