नाहन व आस-पास के क्षेत्रों में इस दिन विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…..
विभाग ने कहा मौसम के अनुकूल रहने पर ही होगा शटडाउन
HNN/नाहन
विद्युत उपमंडल नाहन के तहत 16 सितंबर शनिवार को 33 केवी गिरीनगर नाहन लाइन व 33केवी सब-स्टेशन दो सड़का के अंतर्गत सभी 11केवी फीडरों पर आवश्यक मरम्मत का कार्य किया जाना है। जिसके चलते नाहन शहर व आसपास के क्षेत्रो में सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बता दें कि नाहन शहर, गुन्नू घाट, चौगान, कच्चा टैंक और उसके आस पास के सभी क्षेत्र जैसे कि शंभूवाला, बनकला, सतीवाला, बोहलियों, मातरभेडों, कटासन, उत्तमवाला, नेहरला, चासी, सुरला, महीधार, धारक्यारी, जब्बल का बाग, जमटा, रामाधोण, पंजाहल, धगेडा, आमवाला, सैनवाला, बोगरिया, बांका बाडा औद्योगिक क्षेत्र, मोगिनंद के कुछ क्षेत्र इत्यादि समस्त क्षेत्रों में विद्युत आपुर्ति बाधित हेगी।
सहायक अभियंता नाहन ने शहर के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह शट-डाउन पुर्ण रूप से मौसम के अनुकूल होने पर ही प्रभावी रहेगा।