निजी पावर प्रोजैक्ट में कार्यरत ठेकेदार को लगा करंट, मौत
HNN/ चंबा
जिला चंबा की रजिंडू पंचायत में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक ठेकेदार करंट की चपेट में आ गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान परगोला गाँव निवासी कमल कुमार के रूप में हुई है।
वह निजी पावर प्रोजैक्ट में बतौर ठेकेदार कार्यरत था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, कमल रोपवे के काम में जुटा हुआ था। इस दौरान उसे तार से अचानक ही करंट लग गया और वह नीचे गिर पड़ा। हालांकि घटना के बाद उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भी पहुंचाया गया था लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डीएसपी चम्बा जितेंद्र चौधरी ने खबर की पुष्टि की है।