निजी बस चालक ने 12 वर्षीय राहगीर को मारी टक्कर, घायल

By PARUL Published: 26 Sep 2023, 2:41 PM | Updated: 26 Sep 2023, 2:41 PM 1 min read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर के घुमारवीं-बिलासपुर मार्ग पर एक हादसा पेश आया है जहां एक निजी बस ने राह चलते 12 वर्षीय बालक को टक्कर मार दी। हादसे में 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल की पहचान 12 वर्षीय मयंक के रूप में हुई है। बस चालक की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मयंक बीती शाम को चांदपुर के पास सड़क पर पैदल चल रहा था। जिस दौरान तेज रफ्तार से आ रही निजी बस के चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में मयंक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां पर चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल रैफर किया गया।

जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया। वहीं सुचना मिलते ही पुलिस थाना सदर की टीम भी मौके पहुंची और मामला दर्ज किया। डीएसपी मदन धीमान द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि बस चालक मनोज कुमार के खिलाफ तेज रफ्तार से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आरोपी का मेडिकल करवा लिया है। जिसमें बताया गया कि बस चालक कथित तौर पर नशे में था।