Loading...

निजी बस व ट्रक के बीच हुई भिड़ंत, काफी देर तक यातायात के लिए बंद रहा मार्ग

Ankita • 7 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल में एक के बाद एक सड़क हादसे देखने को मिल रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से आए दिन कई हादसे पेश आ रहे है। मामला जिला शिमला के उपनगर टूटू का है, यहां निजी बस व ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई।

हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। भिड़ंत होने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे लोगों को काफी कठिनाईयाँ झेलनी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक, टूटू में मंगलवार सुबह एक निजी बस व ट्रक के बीच टक्कर होने के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब 25 मिनट बाद जाम खुलवाया गया। बालूगंज थाना प्रभारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के कारण कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।