निजी बस व नैनो कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, हादसे में…..

By Ankita Published: 23 Sep 2023, 8:32 PM | Updated: 23 Sep 2023, 8:32 PM 1 min read

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से आए दिन कई सड़क हादसे पेश आ रहे है। मामला जिला बिलासपुर में झंडूता-डाहड सड़क मार्ग पर बरोहा के पास का है, यहां एक निजी बस और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में कार सवार 4 लोग जख्मी हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं पुलिस ने बस चालक नरेंद्र सिंह निवासी बैरी दड़ोलां के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सोहन लाल निवासी देहलवी अपनी पत्नी व 2 बेटियों के साथ नैनो कार में सवार होकर अपने घर जा रहा था। इस दौरान बरोहा से डाहड सड़क पर पहुंचा तो एक निजी बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में कार सवार सभी लोग जख्मी हुए। वहीं घटना के बाद कार चालक सोहन ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। खबर की पुष्टि एएसपी शिव चौधरी ने की है।