निरीक्षण के दौरान 42 वाहनों के काटे चालान, मौके पर कई गाड़ियों से…
HNN / शिमला
जिला शिमला में पुलिस ने एक बार फिर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसते हुए उनके चालान काटे और उन्हें यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। इतना ही नहीं पुलिस ने नाके के दौरान कई गाड़ियों से एलईडी लाइट निकलवाई। दरअसल, पुलिस ने संजौली-नवबहार सड़क पर ट्रैफिक मजिस्ट्रेट आर मेहुल शर्मा की अगुवाई में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान 42 वाहनों के चालान काटे गए।
निरीक्षण के दौरान शहर की निजी बसों में चालक बिना वर्दी पकड़े गए जिनके चालान हुए। कुछ बसों में परिचालकों ने यात्रियों को टिकट नहीं दिए थे ऐसी बसों के भी चालान किए गए। बिना लाइसेंस पकड़े टूरिस्ट वाहनों के चालकों के भी चालान काटे गए। पकड़े गए कुछ वाहन चालकों के मौके पर चालान काट कर उनसे जुर्माना वसूला गया, तो कुछ को चालान कोर्ट में पेश करने के लिए कहा गया।