लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

निर्माणाधीन कीरतपुर नेरचौक फोरलेन के विकास कार्यों पर समीक्षा बैठक आयोजित

Ankita | 8 फ़रवरी 2023 at 3:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के बचत भवन में निर्माणाधीन कीरतपुर नेरचौक फोरलेन के विकास कार्यों पर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षा उपायुक्त बिलासपुर राय ने की। बैठक में फोरलेन निर्माण में पेश रही समस्याओं व भूमि अधिग्रहण संबंधी मसलों के समाधान के लिए जिला प्रशासन व संबंधित विभागों के अधिकारियों, गाबर कंपनी के अधिकारियों, रेलवे के अधिकारियों व नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के बीच घंटो चर्चा हुई।

इस बैठक के प्रारंभ में गाबर कंपनी के अधिकारियों ने निर्माणाधीन कीरतपुर नेर चौक फोरलेन की प्रेजेंटेशन दी और निर्माण कार्यो की समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने बताया कि कीरतपुर नेरचौक फोरलेन का कार्य अंतिम चरण में हैं। इस फोरलेन के बनने से बिलासपुर की दूरी कैची मोड़ से मात्र 22 किलोमीटर रह जाएगी। इस फोरलेन में छोटी बड़ी 5 टनल और 22 मुख्य व 14 छोटे पुल का निर्माण हो रहा है। उन्होंने बताया कि पांचों टनल के छोर पहले ही मिल चुके हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि इस फोरलेन में 22 मुख्य पुल में से लगभग 17 पुल तैयार हो चुके हैं और 5 बड़े पुल निर्माणाधीन है, जिसका लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके अतिरिक्त सभी छोटे पुलो का निर्माण हो चुका हैं। बैठक के दौरान उपायुक्त ने गाबर कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस फोरलेन के निर्माण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधीन सभी क्षतिग्रस्त सड़कों का मरम्मत कंपनी द्वारा ही किया जाएगा।

जिसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इन सड़को की रिपोर्ट तैयार कर कंपनी को सौंपेगे। इस बैठक के उपरांत उपायुक्त ने भूमि अधिग्रहण से संबंधित लोगो व गाबर कंपनी के अधिकारियों के साथ अलग से बैठक की। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि सभी को तय नियमों के अनुसार लोगों को मुआवजा दिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]