Loading...

निर्माणाधीन भवन की छत से गिरा मजदूर, मौत

PARUL • 22 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/लाहौल-स्पीति

जिला लाहौल-स्पीति में केलांग के थिरोट स्कूल में निर्माणाधीन भवन की छत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मोहम्मद कैफ (20) पुत्र अनीस गांव सांझक, डाकघर ताबली थाना शाहपुर, तहसील एवं जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद कैफ थिरोट स्कूल में निर्माणाधीन भवन की छत में काम कर रहा था। इसी दौरान उसका पांव फिसला और वह अपना संतुलन खो बैठा। जिससे वह छत से नीचे गिर गया और घायल हो गया। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में सीएचसी उदयपुर ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।

सीएचसी उदयपुर में मेडिकल ऑफिसर ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। एसपी मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।