Loading...

निर्वाचन आईकॉन जसप्रीत पाल ने मतदान का दिया संदेश

By PARUL Published: 30 May 2024, 12:01 PM | Updated: 30 May 2024, 12:01 PM 1 min read

HNN/चंबा

लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत हिमाचल प्रदेश के निर्वाचन आईकॉन जसप्रीत पाल ने सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की निरंतरता में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय तथा चंबा बार एसोसिएशन के कार्यालय में मतदान के प्रति जागरूकता को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस दौरान जागरूकता गतिविधियों के आयोजन के साथ 1 जून को मतदान करने की शपथ भी ली गई। जसप्रीत पाल ने साइकिलिंग द्वारा ज़िला मुख्यालय चंबा के आसपास के क्षेत्रों में सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए लोगों को हिमाचल प्रदेश के चुनाव आयुक्त के सौजन्य से 1 जून को मतदान करने के लिए जारी निमंत्रण पत्र भी भेंट किए।