HNN / नाहन
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर के सौजन्य से आज चेष्ठा लोक नृत्य कला मंच राजगढ़ ने कच्चा टैंक नाहन तथा नितिका सुर संगम कला मंच राजगढ़ ने बड़ा चौक नाहन में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शहर वासियों को प्राकृतिक आपदाओं के दौरान आपदा प्रबंधन के बारे में बताया।
इसके साथ ही उन्होंने प्राकृतिक आपदा से होने वाले जान माल के नुकसान को कम करने की विस्तार से जानकारी दी। उन्होने लोगों को जीवन रक्षा, आग से स्वयं की रक्षा, बाढ़ के प्रकोप से बचने तथा भूकंप से सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण एवं बहुमूल्य सुझाव नाटक के माध्यम से दिये।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होने बताया कि आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन के टोल फ्री दूरभाष नंबर 1077, आपातकालीन सेवाओं के लिए 108, अग्रिशमन सेवाओं के लिए 101 तथा पुलिस सहायता के लिए 100 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इन प्रस्तुतियों के दौरान लगभग 350 लोगों को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया गया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





