नूरपुर
नशे के खिलाफ पुलिस अभियान तेज
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत कंडवाल क्षेत्र में गश्त और नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 6.41 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।
आरोपियों की पहचान और पुलिस कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरविंद कुमार और अक्षय कुमार, दोनों निवासी चलवाड़ा तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
एसपी का बयान और आगे की जांच
एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जिला पुलिस की मुहिम लगातार जारी रहेगी और नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

