Loading...

नेरी-बाड़नू संपर्क मार्ग पर खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत

By PARUL Published: 11 Feb 2024, 11:13 AM | Updated: 11 Feb 2024, 11:13 AM 1 min read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में जुखाला के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां नेरी-बाड़नू संपर्क मार्ग पर एक ट्रक खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुमन कल्याण (40) निवासी गांव बाड़नू, डाकघर सुई सुरहाड़ जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुमन कल्याण ट्रक में सवार होकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान जब वह जुखाला के पास नेरी-बाड़नू संपर्क मार्ग पर पहुंचा तो अचानक ही ट्रक खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौक पर ही मौत हो गई। अगली सुबह जब लोगों ने ट्रक को खाई में गिरा देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। डीएसपी मदन धीमान द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।