नेहरू युवा केंद्र नाहन ने अंबोन में आयोजित किया राष्ट्रीय युवा दिवस
HNN/ नाहन
युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र नाहन जिला सिरमौर के सोजन्य से अंबोन में जागरूकता दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं के बीच हस्तकला प्रतियोगिता करवाई गई।
जिसमें चीड़ के पत्तियों से चीड़ के उत्पाद बनाए गए इस हस्तकला प्रतियोगिता में अंबोन, चांदनी बाग और मानल गांव की कुल 30-35 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं के द्वारा चीड़ की पत्तियों से आकर्षक उत्पाद बनाए गए।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डायरेक्टर फाउंडेशन मुकुल कुमार शर्मा प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीमति अंकित शर्मा मौजूद रहे। इस हस्तकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रीमति किरण देवी व द्वितीय स्थान किरण और तृतीय स्थान अतरों देवी ने प्राप्त किया।