Loading...

नेहर सवार के उप स्वास्थ्य केंद्र में लगा रहता है ताला, लोगों को हो रही परेशानी

Ankita • 21 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

नेहर सवार पंचायत के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र में अक्सर ताला लगा रहता है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बता दें यहां पर कोई भी स्थाई कर्मचारी नियुक्त नहीं है। जानकारी अनुसार, जब महीने में एक बार टीकाकरण होता है तभी स्वास्थ्य वर्कर दिखाई देते हैं और पूरे महीने बंद रहता है यहां तक कि आशा वर्कर भी को भी नहीं देखा जाता।

अगर लोगों को पेरासिटामोल या कोई चोट आदि लग जाए तो 9 किलोमीटर पीएससी बागथन या 9 किलोमीटर पराड़ा जाना पड़ता है। लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार विभाग को अवगत कराया परंतु इसका कोई समाधान नहीं हुआ।

लोग दूर-दूर से उप स्वास्थ्य केंद्र आते हैं लेकिन खाली हाथ वापिस जाना पड़ता है। लोगों ने विभाग से निवेदन किया है कि यहां पर स्वास्थ्य वर्कर की नियुक्ति की जाए और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भी यहां पर रखा जाए जिससे कम से कम उप स्वास्थ्य केंद्र का दरवाजा तो खुला देखने को मिलेगा।