HNN/ बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान भारी तादाद में श्रद्धालु मां के दर्शनों को पहुंचे थे। बता दें कि श्री नैना देवी जी में 29 जुलाई से श्रावण अष्टमी मेले का आगाज हुआ था तथा यह मेले 6 अगस्त को संपन्न हुए। श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान प्रदेशभर सहित देश के कोने-कोने से श्रद्धालु मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ना केवल माता के चरणों में दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाया बल्कि सोना-चांदी भी माता को अर्पित किया है।
श्रावण अष्टमी मेला के दौरान मंदिर न्यास को कुल 1,55,31,390 रुपए नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। इसके अलावा अंतिम नवरात्र तक 202 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना और 38 किलो 300 ग्राम चांदी श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में अर्पित की है। उधर, जानकारी देते हुए मेला सह अधिकारी राजकुमार ठाकुर ने बताया कि इस बार लाखों श्रद्धालु मां के दर्शनों को पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में करोड़ों का चढ़ावा अर्पित किया है। उन्होंने कहा कि मेलों के दौरान प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





