Loading...

नैनो कार और बल्कर की हुई जोरदार टक्कर, चालक घायल

By PARUL Published: 15 Jan 2024, 1:30 PM | Updated: 15 Jan 2024, 1:31 PM 1 min read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर के अंतर्गत कोठी में एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां नैनो कार और बल्कर की टक्कर हो गई। हादसे में नैनो कार चालक घायल हुआ है। घायल की पहचान विजय कुमार पुत्र स्वर्गीय शिवराम निवासी भटेड़ ऋषिकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रात के समय कोठी में फोरलेन की दूसरी लाईन पर मंडी भराड़ी से भगेड़ की ओर से एक बल्कर (पीबी 65 एआर 5381) जा रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तारी नैनो कार (एचपी 64 2918)आई और पीछे से जोर की टक्कर मार दी। हादसे में नैनो कार चालक घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर नैनो कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी। डीएसपी हैडक्वार्टर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।