Loading...

नौतपा 2025/ 25 मई से 3 जून तक रहेगा गर्मी का प्रकोप

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 9 May 2025 • 1 Min Read

शिमला

रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ नौतपा की शुरुआत, बढ़ेगी भीषण गर्मी

नौतपा तब शुरू होता है जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। इस साल यह 25 मई को 3:15 मिनट पर प्रारंभ होगा और 3 जून तक चलेगा। नौतपा के दौरान सूर्य अपने उग्र रूप में होता है, जिससे पृथ्वी का तापमान तेजी से बढ़ता है। 8 जून को सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेगा और 15 जून को मिथुन राशि में जाएगा।

नौतपा में बढ़ेगा तापमान, संक्रमण में आएगी कमी

खगोल विज्ञान के अनुसार, नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी और लंबवत पड़ती हैं। इससे तापमान में तीव्र वृद्धि होती है। हालांकि, इस समय संक्रमण का प्रभाव कम हो सकता है और लोगों में अनुकूलता एवं आरोग्यता बढ़ने की संभावना रहती है। यदि नौतपा के सभी दिन भीषण गर्मी के रहें, तो इसे अच्छी बारिश का संकेत माना जाता है।

मानसून का गर्भकाल और पौराणिक महत्व

नौतपा को मानसून का गर्भकाल भी कहा जाता है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से वर्षा ऋतु की शुरुआत का संकेत मिलता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, नौतपा का वर्णन सूर्य सिद्धांत और श्रीमद् भागवत में भी मिलता है। कहते हैं कि यदि नौतपा के दौरान तेज गर्मी पड़े, तो अच्छी बारिश होती है।

नौतपा के दौरान क्या करें, क्या न करें

  • सुबह सूर्योदय से पहले स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दें।
  • जलपात्र में कंकूम डालकर ‘ऊं घृणि सूर्याय नमः’ का जाप करें।
  • दही, मक्खन और नारियल पानी का सेवन करें।
  • हाथ-पैरों में मेहंदी लगाएं, जिससे शरीर को ठंडक मिलती है।
  • जल दान और पेयजल का अधिकाधिक सेवन करें।