लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पंचायत खरयालता (तलमेहड़ा)में पोषण जागरूकता शिविर में महिलाओं को किया गया जागरूक।

PARUL | 25 सितंबर 2024 at 4:28 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप-तहसील जोल के अंतर्गत बाल विकास परियोजना( धुधंला) बंगाणा के सौजन्य से वृत जोल की ग्राम पंचायत खरयालता (तलमेहडा) के पंचायत भवन में पोषण जागरूकता शिविर का आयोजित किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता ग्राम पंचायत खरयालता के प्रधान राकेश धीमान एवं उप प्रधान अशोक कुमार (मोनू) ने की। इस अवसर पर विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा पोषाहार पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पोषण रैली भी निकाली गई। जिसमें आंगबाड़ी कार्यकर्त्ताओं और स्थानीय 68 महिलाओं ने भाग लिया।


जागरूकता शिविर में वृत्त पर्यवेक्षक मधु सुमन ने बताया कि यह पोषण माह पांच थीमों पर आधारित है जिनमें एनीमिया, वृद्धि निगरानी, ऊपरी आहार, पोषण भी पढ़ाई भी और बेहतर प्रशासन के लिए प्रौद्योगिकी शामिल है। चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद) सुनील कुमार ने बताया कि अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण आहार उपलब्ध करवाना है। कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनवाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group


इस दौरान महिलाओं को पोषण माह के महत्त्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेहतर शारीरिक विकास के लिए खनिज युक्त और कैल्शियम युक्त आहार लेना बेहद जरुरी है। वृत्त पर्यवेक्षक मधु सुमन ने पोषण अभियान के अंतर्गत बच्चों के सुनहरे 1000 दिन व विभागीय योजना जिसमें मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।इस मौके पर चिकित्स अधिकारी (आयुर्वेद) तलमेहडा सुनील कुमार, डॉ वरुण,मनोज,मुकेश शर्मा, पंचायत सदस्य दीवान चंद, सिलाई अध्यापिका किरण वाला, सेवानिवृत अध्यापक रणधीर सिंह ठाकुर सहित अन्य व गणमान्य मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]