HNN/चंबा
जिला चंबा में चंबा-साहो मार्ग पर पुलिस ने दो युवकों को 212 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोनू पुत्र तरसेम लाल गांव नरोट सैमल सिंह पठानकोट और संदीप सिंह पुत्र धर्म पाल मुनरोट सैमल सिंह पठानकोट के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम ने चंबा-साहो मार्ग पर मरेडी के पास नाकाबंदी कर रही थी। जिस दौरान पजांब नंबर की बाइक को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस को बाइक सवार दोनों युवकों से 212 ग्राम चरस बरामद हुई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group