Loading...

पंजाब के दो युवकों को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार

PARUL • 23 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर के प्रताप नगर में पंजाब के दो युवकों को 5.47 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान दानिश धवन (22) पुत्र विजय कुमार निवासी जय माता लक्ष्मी ऐनक्लेव, सी ब्लॉक अमृतसरी गेट जिला फिरोजपुर और राघव चावला पुत्र दिनेश कुमार निवासी बनवारड़ा मोहल्ला नजदीक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, फिरोजपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम प्रताप नगर में गश्त के लिए मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने दो युवकों को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान दोनों युवकों के कब्जे से 5.47 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। एएसपी हमीरपुर अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए एक आरोपी दानिश धवन पर सदर थाने में पहले भी एनडीपीएस का केस चल रहा है।