HNN/ सोलन
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं। मामला जिला सोलन में धर्मपुर के समीप संवारा टोल प्लाज्मा से 200 मीटर दूर का है, यहां एक पंजाब रोडवेज की बस व कार के बीच भिड़ंत हो गई।
हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस हादसे से सड़क पर काफी देर जाम की समस्या भी बनी रही। जानकारी के मुताबिक, एनएचएआई के द्वारा यहां पर फोरलेन को वन वे किया गया है क्योंकि निचली तरफ यहां सड़क धंसी हुई है जिससे अब 20-20 मिनट बाद वाहनों को वन वे में छोड़ा जा रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस दौरान सनवारा टोल प्लाजा से 200 मीटर दूर परवाणू की ओर से आ रही कार बस से टकरा गई। हालांकि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुँच गई थी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





