पक्षियों की चहचहाट से गुंजा मेडिकल कॉलेज का कैंपस
बर्ड मैन ने दिया पक्षी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश
HNN/नाहन
जिला सिरमौर के नाहन स्थित डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज के राजकीय नर्सिंग स्कूल में गुरुवार को पशु पक्षियों की आवाजों से पूरा कैंपस चहचहा उठा। बर्डमैन के नाम से मशहूर नेपाल के गौतम सपकोटा द्वारा पशु पक्षियों की आकर्षक आवाजें निकाली गई। वन्य जीवों और पर्यावरण को बचाने के संदेश को लेकर निकले नेपाल मूल के गौतम सपकोटा ने स्कूल ऑफ नर्सिंग, डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन की छात्राओं को पर्यावरण एवं पशु-पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया है।
बर्डमैन के नाम से मशहूर गौतम सपकोटा ने उस दौरान 251 किस्म के पक्षिओं की आवाजें निकालकर मनोरंजन के साथ निर्सिंग छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की सीख भी दी। इस अवसर पर स्कूल ऑफ़ नर्सिगं की प्रधानाचार्या प्रतिभा शर्मा तथा समस्त अध्यापकरण वे इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर छात्राओं को वन्य एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
गौर हो कि गौतम सपकोटा अब तक प्रदेश के सात जिलों के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे चुके हैं। उनके अनुसार सभी को अपने जन्मदिवस पर पेड़ लगाने का प्रयास करना चाहिए व प्रतिदिन उनका रखरखाव कर आनंद लेना चाहिए। यह भी देखना चाहिए कि उन्हें पानी मिले और उनमे वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि आम, पीपल व बरगद के पेड़ खासकर वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाते हैं।