पटड़ीघाट में दरका पहाड़, 4 घर व 3 गोशाला के साथ कई पशु बहे

By Ankita Published: 14 Aug 2023, 1:01 PM | Updated: 14 Aug 2023, 1:02 PM 1 min read

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बीते चार दिन से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। बता दें जिला के सरकाघाट की ग्राम पंचायत पटड़ीघाट के वार्ड जवाली में एक पहाड़ी दरक गई। जिसके चलते भूस्खलन की चपेट में आने से चार मकान व तीन गोशाला के साथ कई पशु बह गए।

भारी बारिश के चलते बीते रोज से यह पहाड़ी खिसक कर रही थी। जिसके चलते एतिहातन तौर पर पहले ही गांव के 100 लोगों की स्थानीय स्कूल में ठहरने की व्यवस्था की गई है। बीते रोज से ही यहां पर पहाड़ी लगातार दरक रही थी। जिसके चलते क्षेत्र के मझेहड़ व जवाली गांव को खाली करवाया जा रहा था।

वहीं, रविवार सुबह पूरी ही पहाड़ी दरक , जिसकी चपेट में चार घर आए हैं। इन सभी लोगों को यहां से सुरक्षित निकाल कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेड़ (पटड़ीघाट) में शिफ्ट किया गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में जुट गई है।