Loading...

पटेल जयंती पर दिलाई गई राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ

SAPNA THAKUR • 31 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने कहा कि देश के प्रति सम्मान को बनाए रखने के लिए भारत के इतिहास में सरदार पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता और एकता को अक्षुण बनाये रखने के लिए सभी को कंधे से कंधा मिलाकर चलने की जरूरत है।

एडीएम आज सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर सभी कर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाने के बाद संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस लोगों को यह संदेश देता है कि सभी को एक साथ एकजुट होकर रहना चाहिए। ताकि देश और प्रदेश के विकास की गति को तेजी से आगे ले जाया जा सके।