पति और ससुराल वालों ने महिला के साथ की मारपीट, पीजीआई रेफर
धर्मशाला में डेढ़ हजार क्विंटल राशन के गबन मामले में विजिलेंस ने गोदाम इंचार्ज पर केस दर्ज किया
HNN/ सोलन
जिला सोलन में एक महिला से उसके पति और ससुरालियों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। महिला यूपी की रहने वाली है जो कि जिला सोलन के बद्दी में मजदूरी का काम करती है।
पीड़िता महिला की हालत नाजुक देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। इसके साथ ही महिला ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, महिला के साथ उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने जमकर मारपीट की जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद महिला को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां से महिला को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है।