लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पति के साथ नैना देवी मंदिर पहुँची बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम

SAPNA THAKUR | 24 अगस्त 2022 at 12:32 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम अपने पति आदित्य धर के साथ हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर पहुंची। यहां पहुंचकर यामी गौतम ने पति संग नैना देवी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोस भी शेयर की है। यामी गौतम इस दौरान गुलाबी रंग का सूट पहने नजर आई। वही यामी को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी मौके पर इकट्ठा हो गई।

बता दें कि यामी गौतम भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्‍होंने कई भाषाओं-पंजाबी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्‍नड़, हिन्‍दी की फिल्‍मों में काम किया है। यामी गौतम का जन्‍म हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ और वे चंड़ीगढ़ में पली बढ़ी हैं। एक्ट्रेस यामी गौतम ने डायरेक्टर आदित्य धर से 4 जून को सात फेरे लिए थे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में ही गुपचुप तरीके से यह शादी रचाई थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी अनुसार, यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में कुछ फोटो शेयर की है। इस दौरान उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मेरी देव भूमि हिमाचल में दिव्य नैना देवी मंदिर में आशीर्वाद लिया। इस दौरान यामी गौतम के साथ उनके पति आदित्य भी नैना देवी मंदिर में पूजा करते नजर आये।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]