पति के साथ मायके जा रही गर्भवती महिला की गाड़ी में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
HNN/चंबा
जिला चंबा में पति के साथ मायके जा रही गर्भवती महिला की बीच रास्ते गाड़ी में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान वंती उर्फ ज्योति पत्नी देसराज निवासी गांव बलरोता डाकघर दियोला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतका वंती गर्भवती थी और सोमवार को पति के साथ गाड़ी में सवार होकर मायके जा रही थी।
इसी दौरान नकरोड़ के पास पहुंचते ही अचानक उसे गाड़ी में चक्कर आया और बेहोश हो गई। जिसके बाद मृतका का पति देसराज उसे बेहोशी की हालत में नागरिक अस्पताल तीसा ले गया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को भी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के ब्यान दर्ज किए।
पुलिस ने महिला के पिता का भी बयान लिया। हालांकि पिता ने अपनी बेटी की मौत को लेकर किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है। जिसके बाद उन्होंने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए चम्बा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एसपी अभिषेक यादव द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।