लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पत्नी की मौत मामले में पुलिस ने पति समेत तीन को किया गिरफ्तार

PRIYANKA THAKUR | 5 मार्च 2022 at 2:37 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / बिलासपुर

जिला बिलासपुर के घुमारवीं में पुलिस ने महिला की मौत मामले में पति, जेठ और सास को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी सतीश कुमार का शव जंगल में पेड़ से लटका बरामद हुआ था। इसके बाद मायके वालों ने पुलिस थाने में पति के खिलाफ बेटी की मौत को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी।

पुलिस ने जब इस मामले की छानबीन की तो पाया कि पति शराब का अत्यधिक सेवन करने से कई बार पुष्पा से मारपीट करता था। इतना ही नहीं उसके परिवार वाले भी उसे प्रताड़ित करते थे। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में पति, जेठ और सास को गिरफ्तार किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मायके वालों को सौंप दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]