Loading...

पत्नी के साथ दर्शन करने बाबा बालक नाथ के दरबार पहुंचे सीएम सुक्खू, बोले-

Ankita • 5 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर के बड़सर में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी कमलेश कुमारी के साथ बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेका। बता दे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी पत्नी के साथ तीन दिवसीय हमीरपुर प्रवास पर है। इस दौरान उन्होंने बाबा के चरणों में शीश नवाया।

मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश कुमारी ने महिलाओं के लिए मंदिर में बनाये गए चबूतरे पर खड़े होकर बाबा के दर्शन किए और परिवार के साथ-साथ प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सुक्खू ने कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सड़क सुविधा मिले, इसके लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सलोनी से दियोटसिद्ध को जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग को डबल लाइन किया जायेगा। 27 सालों से ट्रस्ट में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने के लिए शीघ्र ही पॉलिसी बनाई जाएगी। बता दें कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले मंदिर में कड़ी सुरक्षा के प्रावधान किये गए थे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए बड़सर पुलिस की टीम हर किसी पर पैनी नजर बनाए हुए थी।