लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पद का दुरुपयोग करने और विकास कार्यों में अनियमितताओं  पर पंचायत प्रधान किया निलंबित

PRIYANKA THAKUR | 5 मार्च 2022 at 6:09 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / चंबा

उपायुक्त डीसी राणा ने विकास कार्यों में अनियमितताओं और पद के दुरुपयोग के चलते प्रधान ग्राम पंचायत चूहन को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज सामान्य नियम 1997 के नियम 142 (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विकासखंड भटियात के तहत ग्राम पंचायत चूहन के प्रधान पवन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

आदेश में यह भी कहा गया है कि पवन कुमार प्रधान ग्राम पंचायत चूहन को विकासखंड भटियात द्वारा ग्राम पंचायत के विकास कार्य में अनियमितताएं करने पर प्रथम दृष्टया प्रमाणित हुए आरोपों के आधार पर 21 जनवरी को हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 (संशोधित)की धारा 145 (1) ग के प्रावधान के अंतर्गत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। 7 फरवरी को कारण बताओ नोटिस का उत्तर कार्यालय में प्राप्त हुआ था ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

25 फरवरी को इस मामले की व्यक्तिगत सुनवाई की गई थी । प्रधान पवन कुमार द्वारा प्रस्तुत कारण बताओ नोटिस का उत्तर व व्यक्तिगत सुनाई के गहन अवलोकन करने पर उनका उत्तर तथ्यों के प्रतिकूल पाया गया । जारी आदेश के अनुसार उनके पास ग्राम पंचायत से संबंधित कोई भी अभिलेख, धन या संपत्ति होने की अवस्था में उन्हें तुरंत पंचायत सचिव के पास जमा करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]