Loading...

परिवहन भाड़े को लेकर मध्यस्ता के लिए नेगोशिएशन समिति का गठन- उपायुक्त

PRIYANKA THAKUR • 22 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / सोलन

उपायुक्त सोलन की अध्यक्षता में दाडलाघाट स्थित अंबुजा कंपनी के अधिकारियों तथा ट्रक यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच परिवहन भाड़े के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि ट्रक यूनियन और कंपनी के बीच मामला सुलझाने के लिए नेगोशिएशन समिति का गठन किया जाएगा जिसमें ट्रांसपोर्ट सोसायटी के प्रतिनिधि, अंबुजा कंपनी के प्रतिनिधि तथा प्रशासन के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।

समिति में उपमंडलाधिकारी अर्की, उप पुलिस अधीक्षक दाडलाघाट, सहायक पंजीयक सहकारी समिति के अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी व श्रम अधिकारी प्रशासन का प्रतिनिधित्व करेंगे और ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रतिनिधि तथा अंबुजा कंपनी के प्रतिनिधि शामिल होंगे। नेगोशिएशन समिति में परिवहन भाड़े को लेकर मध्यस्ता करने के प्रयास किए जायेंगे।