Loading...

परिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला समेत कई लोग हुए घायल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 2 Oct 2025 • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के चुराह उपमंडल के भड़सर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। विवाद में बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्य भी हमले का शिकार बने।

चम्बा।

महिला पर डंडे से हमला
भड़सर गांव में परस राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चचेरे भाई डिनू राम ने उसकी पत्नी कशीरू के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई।

परिवार पर भी हमला
जब परस राम, उसका बेटा सिंह राम और बहू प्रभी बीच-बचाव करने पहुंचे तो डिनू राम, उसके बेटे सुरेंद्र कुमार, भोलू, शाम लाल और पानो देवी ने मिलकर उन पर भी हमला कर दिया। घटना में सभी घायल हो गए।

पुलिस जांच में जुटी
घायल परस राम और उसकी पत्नी कशीरू का मेडिकल सिविल अस्पताल तीसा में कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी अभिषेक यादव ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।