परीक्षा के बाद खड्ड में नहाने उतरे 2 छात्र, एक की मौत

By PARUL Published: 27 Sep 2023, 1:22 PM | Updated: 27 Sep 2023, 1:51 PM 1 min read

HNN/मंडी

जिला मंडी के उपमंडल कोटली में एक निजी स्कूल के दो छात्र परीक्षा देने के बाद खड्ड में नहाने गए थे। जिस में से एक छात्र की खड्ड में डूबने से मौत हो गई है। तो वहीं दूसरे छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान मंजूल कुमार पुत्र हुकम चंद गांव धरवालडी के रूप में हुई है। दूसरे छात्र की पहचान तरुण कुमार पुत्र गोपाल दास गांव कसाणके रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों छात्र कोटली के निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ते थे। दोनों स्कूल से परीक्षा देने के बाद घर आ रहे थे जिस दौरान दोनों छात्र अर्नोड़ी खड्ड में नहाने के लिए उतर गए। खड्ड में पानी ज्यादा होने के कारण दोनों छात्र खड्ड में डूब गए। जब स्थानीय लोगों को घटना का पता चला तो वह तुरंत ही उन्हें निकालने के लिए खड्ड में उतर गए।

जिसके बाद उन्हें खड्ड से बाहर निकला गया और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने मंजूल को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे छात्र तरुण को प्राथमिक उपचार देने के बाद जोनल अस्पताल मंडी रैफर कर दिया गया। लेकिन वहां पर भी जब छात्र की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि छात्र नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। वहीं निजी स्कूल में चेयरमैन तिलक राज ने बताया कि आज ही स्कूल बच्चों के पेपर शुरू हुए थे। आज स्कूल में सभी बच्चों का पहला पेपर था। स्कूल में पेपर देने के बाद दोनों बच्चों के साथ यह हादसा पेश आया है।