Loading...

पर्यटकों के लिए खुली अटल टनल, खिली धूप में बर्फ के बीच जमकर की मस्ती…

SAPNA THAKUR • 16 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

भारी बर्फबारी के कारण बंद हुई अटल टनल रोहतांग को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। टनल जैसे ही पर्यटकों के लिए खुली तो यहां सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा। लाहौल घाटी में भी पर्यटकों का मेला लगा हुआ है। बता दें कि बीते दिनों भारी बर्फबारी हुई जिसके चलते अटल टनल सहित रोहतांग, कुंजम, शिंकुला व बारालाचा दर्रों को सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया था। परंतु दो-तीन दिनों से मौसम साफ बना हुआ है जिसके चलते मौसम खुल गया है।

ऐसे में अटल टनल रोहतांग को भी पर्यटकों के लिए बहाल कर दिया गया है। बुधवार को भारी संख्या में सैलानी सेल्फी क्लिक करने के लिए यहां पहुंचे। इतना ही नहीं लाहौल घाटी भी एक बार फिर से पर्यटकों के लिए खुल गई है जिसके चलते सैलानियों ने खिली धूप में चंद्रा नदी के किनारे बर्फ में पर्यटकों ने खूब मस्‍ती की। पर्यटन स्थल सोलंगनाला, गुलाबा में भी सैलानियों का हुजूम उमड़ रहा है।