HNN / ऊना
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बाहरी राज्यों से सैलानी बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की आवक बढ़ने से वाटर स्पोर्ट्स के संचालकों ने किराए में कटौती का फैसला किया है। यानी कि अब गोबिंद सागर झील में पानी पर साहसिक खेल गतिविधियो के लिए प्रति सवारी का 100 रूपये शुल्क घटा दिया गया है।
पहले जहां प्रति सवारी 500 रूपये शुल्क लिया जाता था तो वहीं अब पर्यटकों से 400 रूपये शुल्क लिया जायेगा। उधर, वाटर स्पोर्ट्स का संचालन कर रहे आपरेटर अभय पराशर ने बताया कि वाटर स्पोर्ट्स को फिलहाल पर्यटकों का अधिक रुझान नहीं मिल रहा है। इसी को देखते हुए शुल्क में कटौती की गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने बताया कि वीकेंड पर सैलानी बड़ी संख्या में यहाँ पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की आवक बढ़ाने के चलते यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में वाटर स्पोर्ट्स में और भी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





