पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौत
HNN/ चंबा
जिला चंबा में स्थित पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान पंजाब के दो श्रद्धालुओं की जान चली गई है। इन दोनों की मौत अलग-अलग वजह से हुई है। बता दें एक की मौत सांस रुकने की वजह से हुई है तो वहीं दूसरे की मौत गिरने से हुई है।
मणिमहेश यात्रा के दौरान अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, पहले मामले में गौरीकुंड में पंजाब के श्रद्धालु को सांस लेने में दिक्कत हो गई। जिसके बाद तबियत ज्यादा बिगड़ते हुए उसके साथ मौजूद दोस्तों द्वारा उसे स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया परंतु तब तक उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान 53 वर्षीय जरनैल सिंह निवासी वलसुहा फरीदनगर पठानकोट के रूप में हुई है। शव का सिविल अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
बता दें जरनैल सिंह रविवार को पंजाब से अपने साथियों के साथ मणिमहेश यात्रा पर आए थे। एसडीएम भरमौर कुलवंत सिंह ने पंजाब के श्रद्धालु की यात्रा के दौरान मौत होने की पुष्टि की है।
वहीँ दूसरे मामले में यात्रा के दौरान हड़सर-सांदी के बीच पंजाब का एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतक का नाम रविकांत बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, रविकांत हड़सर-सांदी के पास सड़क पर लगे पैरापिट पर बैठा था इसी दौरान 500 मीटर नीचे गहरी खाई गिर गया।
जिस कारण उसकी जान चली गई। मृतक के शव को एनडीआरएफ, पर्वतारोहण दल ने खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने इसकी पुष्टि की है।