dead-1.jpg

पशुओं के लिए चारा काट रहे व्यक्ति के साथ पेश आया दर्दनाक हादसा

HNN/ काँगड़ा

पुलिस थाना बैजनाथ के तहत घास काटते वक्त एक व्यक्ति के साथ दर्दनाक हादसा पेश आया है। इस दौरान व्यक्ति ढांक से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यक्ति को परिजनों द्वारा टांडा अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह पुत्र छुकन राम गांव भंगेहड़ डाकघर उतराला तहसील थाना बैजनाथ के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार अर्जुन सिंह पशुओं के लिए चारा काट रहा था। इसी दौरान अचानक ही वह ढांक से गिर गया। गिरने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। परिजनों को जैसे ही व्यक्ति के गिरने का पता चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे लहूलुहान अवस्था में उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां पर व्यक्ति ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया।


Posted

in

,

by

Tags: