लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर / पशुओं को चराने जंगल गई महिला की ढांक से गिरकर मौत

PRIYANKA THAKUR | 3 जून 2022 at 7:44 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / राजगढ़

जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में एक महिला की ढांक से गिरकर मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय कमला देवी पत्नी घिचडू राम के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कमला अपने पशुओं को चराने जंगल में गई हुई थी। इसी दौरान अचानक उसका पहाड़ी से पांव फिसला और वह सीधा नीचे 50 फीट खाई में जा गिरी। जब महिला शाम तक पशुओं को लेकर घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उन्होंने देखा कि महिला खाई में गिरी हुई थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके बाद परिजन महिला को राजगढ़ अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी भीष्म ठाकुर ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]