Loading...

पशुशाला में हुआ भीषण अग्निकांड, इमारती लकड़ी और घास जलकर राख

Ankita • 15 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के उपमंडल सदर के निचली भटेड़ गांव में एक पशुशाला में भीषण अग्निकांड हुआ है। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। इस घटना में पीड़ित परिवार को करीब एक लाख रुपये का नुकसान है। वहीं सुचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुँच गई थी।

जानकारी के मुताबिक, निचली भटेड़ के कर्मचंद की दो कमरों की पशुशाला में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पशुशाला को अपनी चपेट में ले लिया।

पशुशाला से धुआं निकलता देख ग्रामीण एकत्रित हुए और आग को बुझाना शुरू किया। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को भी दे दी गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से इमारती लकड़ी और घास जलकर राख हो गया। पटवारी ने भी मौके का निरीक्षण किया है।