Loading...

पशु चरा रही बुजुर्ग महिला पर पत्थर से किया हमला, मामला दर्ज

PARUL • 11 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा के तीसा क्षेत्र में पशु चरा रही एक बुजुर्ग महिला पर पत्थर से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की पहचान 60 वर्षीय जानकी पत्नी चतर सिंह निवासी जालू डाकघर भोडाश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान मान सिंह निवासी जालू के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी जमीन पर पशु चरा रही थी। इतने में मान सिंह आया और बेवजह रास्ता रोककर उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। जब पीड़िता ने उसे रोका तो वह उसे धमकियां देने लगा। इतना ही नहीं इसके बाद आरोपी ने महिला पर पत्थर से हमला करना शुरू कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। इस दौरान जब महिला चीखने लगी तो आरोपी वहां से भाग गया।

जिसके बाद पीड़िता महिला को घायलावस्था में तीसा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे घर भेज दिया गया। जिसके बाद पीड़िता महिला ने पुलिस थाना तीसा में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।