Loading...

पहली कक्षा के छात्र की पानी में डूबने से हुई मौत

By PARUL Published: 16 Feb 2024, 11:04 AM | Updated: 16 Feb 2024, 11:08 AM 1 min read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में एक पहली कक्षा के छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान 5 वर्षीय आतिश सहगल पुत्र निर्मल सहगल निवासी छड़ोल के रूप में हुई है। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आतिश सहगल पहली कक्षा का छात्र है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह घर जा रहा था। इसी दौरान वह रास्ते में बावड़ी में पानी पीने लगा। तभी अचानक ही उसका पांव फिसला और वह बावड़ी में गिर गया। जिस कारण उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। जिसके बाद साथ के बच्चों ने इस बाबत उसके परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और उसे पानी बाहर निकालकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छड़ोल ले गए। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।