पहली बार हिमाचल लोक उत्सव में स्पेशल सिर्फ सिरमौर कल्चर नाइट
28 और 29 को होगा ऑडिशन और स्टार कलाकार में यह आ रहे हैं हिमाचल के सितारे
HNN/नाहन
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के एतिहासिक चौगान मैदान में हिमाचल लोक उत्सव 2023 का आयोजन 31 अक्टूबर से 7 नवंबर तक किया जा रहा है। जिसमें 4 सांस्कृतिक संध्याएँ 4 से 7 नवंबर तक आयोजित होगी। इन चारों सांस्कृतिक में प्रदेश व जिला सिरमौरी के नामी कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। हिमाचल लोक उत्सव के विभिन्न कार्यक्रम में लगभग 400 युवाओं अपनी प्रतिभा दिखाने को मंच मिलेगा।

बुधवार को सिरमौर प्रेस क्लब भवन नाहन में डायनामिक युवा मंडल ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। जिसमें हिमाचल लोक उत्सव 2023 को लेकर जानकारी साझा की गई। डायनामिक युवा मंडल के अध्यक्ष ओपी ठाकुर ने बताया कि हिमाचल लोक उत्सव में भाग लेने से पहले प्रतिभागियों को 28 नवंबर को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हॉउस में ऑडिशन देने होंगे और अंतिम ऑडिशन 29 नवंबर को होंगे तथा ऑडिशन फीस 100 रुपए होंगी।
प्रतिभागियों को दो दिन ऑडिशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा और जो युवा ऑडिशन में चयनित होंगे, केवल उन्हीं युवाओं को हिमाचल लोक उत्सव में मौका मिलेगा। ओपी ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल लोक उत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में 4 नवंबर को हिमाचल के प्रसिद्ध गायक हनी नेगी होंगे, दूसरी सांस्कृतिक संध्या में 5 नवंबर को भारत के प्रसिद्ध शो इंडियाज गोट टैलेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले वॉलीवुड सिंगर राजीव थापा होंगे।
तीसरी सांस्कृतिक संध्या 6 नवंबर को सिरमौरी नाईट के स्टार कलाकार अजय चौहान (नाटी स्टार), तथा अंतिम सांस्कृतिक संध्या 7 नवंबर को हिमाचल के स्टार सिंगर कुलदीप शर्मा होंगे। ओपी ठाकुर ने कहा कि डायनामिक युवा मंडल का प्रमुख लक्ष्य युवाओं को उचित मंच प्रदान करना है। इस मौक़े पर डायनामिक युवा मंडल के सचिव सतीश राणा, सहसचिव योगेश ठाकुर, इवेंट मैनेजर रोहित गौड़ व नवीन ठाकुर, ऑडिशन मैनेजर विक्रम शर्मा, रोहित व विवेक इत्यादि उपस्थित रहे।