लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पहले महिला का रोका रास्ता फिर की मारपीट, मामला दर्ज

SAPNA THAKUR | 29 दिसंबर 2022 at 3:33 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत पुलिस चौकी सलापड में 2 महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। यहां आरोपी महिला ने पहले पीड़िता का रास्ता रोककर उससे गाली-गलौज की और उसके बाद उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़ित महिला कांता देवी पत्नी जगदीश चंद निवासी गांव रोपड़ी डाकघर धवाल तहसील सुंदरनगर ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीँ, पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 341, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में कांता देवी ने बताया कि रास्ते में उसे गांव की सुरेंद्रा देवी मिली जिसने अपने रिश्तेदार गुड्डू के साथ गाली-गलौज का आरोप लगाया। इस दौरान महिला ने उससे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और उससे मारपीट भी कर डाली। इतना ही नहीं आरोपी महिला ने उसे जान से मारने तक की धमकी दे डाली। वही पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]